पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत हुये विशेष कार्यक्रम।
//रूपेश जैन//
बकस्वाहा(छतरपुर)। शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बाद नगर बकस्वाहा में स्थित आंगनवाडी वार्ड क्रमांक 12,04,05,06 की कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने मिलकर सामूहिक रूप मे पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें शासन द्वारा चलाया जा रहा विशेष पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत बच्चों को ऊपरी आहार देने के बारे में समझाइश दी गई।
जिसमे रामवती नापित ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने बच्चे को छः माह के बाद ऊपरी आहार की शुरुआत करें तथा बच्चे को अर्ध ठोस आहार जैसे खिचड़ी,दलिया इत्यादि खिलाएं।
एवं इसके साथ ही साथ शशिप्रभा जैन ने सभी को बताया कि आंगनवाड़ी से प्राप्त होने वाले टीएचआर से बनने वाले व्यंजन बनाकर भी बच्चो को खिलाएं।
कार्यक्रम का सफल संचालन राखी ताम्रकार एवं रेनू खरे ने किया तथा कार्यक्रम के दौरान सहायिका ज्योति रैकवार,नर्मदा यादव सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
