महिलाएं इस समाज की है अहम और पहली कड़ी: आशीष मथोरिया।
//अक्षय जैन जादू//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एवं बाल विकास द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।अति गंभीर कुपोषित बच्चो की पहचान के लिए समुदाय आधरित प्रबंधन कार्यक्रम की 2 दिवसीय कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला सत्र न्यायाधीश छतरपुर के निर्देशन में प्रथम श्रेणी न्यायालय बड़ामलहरा में पदस्थ न्यायाधीश द्वय आशीष मथोरिया , संजय सिंह धाकड़ ने आगनवाड़ी कार्यकताओ को महिला हक़ अधिकारों एवं उनके हित सरक्षण कर्तव्यों की कानूनी जानकारी दी ।
न्यायाधीश ने महिलाओं को समाज की पहली कड़ी बताया,जो ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं को विभागीय जानकारियो के साथ स्वास्थ्य शिक्षा सामाजिक तथा महिला हिंसा से बचाव व उपाय को लेकर क़ानूनी मदद के अधिकारों की जानकारी को लेकर जागरूक करने का कार्य करती है ।
महिलाओ को उनके हित सरक्षण के लिए जागरूक करने की सभी कार्यकर्ताओं से अपील की ।
कार्यक्रम में एडवोकेट आर के जैन , संगीता अवस्थी , उमेश शर्मा , न्यायालय से बद्री प्रसाद दुबे , राजकुमार कुशवाहा , अमित मिश्रा , सहित महिला बाल विकास की प्रभारी अधिकारी रुबीना अंजुम परवेचक सुगंधि जैन , रीना भदोरिया , गीता बौद्ध , कार्यकर्ता हेमलता दीक्षित ने भी महिला हित के सरक्षण से संबंधित विचार रखे।