Translate

रविवार, 24 मार्च 2019

द्रोणगिरि संस्थान मे आयोजित हुआ सम्मान समारोह।

द्रोणगिरि संस्थान मे आयोजित हुआ सम्मान समारोह।


//अक्षय जैन जादू//

भगवा(छतरपुर)। लगभग 22 वर्षो से लगातार भारत की इकलौती प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान द्रोणगिरि जो एक अलग ही दिशा में कार्यरत है।
 जिनका मूल उद्देश्य समाज में जो युवा बेरोजगार है उनको कम से कम नौ माह तक का रोजगार उपलब्ध कराना है।
हर वर्ष की भांति रविवार को द्रोणगिरि (सेंधपा) स्थ्ति प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान में वर्ष 2018- 2019 के छात्रों सम्मान समारोह मनाया गया।
संस्थान के प्रचार्य पंडित रमेश चंद्र जैन भोयरा ने बताया इस वर्ष सत्रह छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार को प्राप्त किया है।
जिसमे उक्त कार्यक्रम में छात्रों को पुरुस्कार वितरण भी किया गया है।
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबुलालजी पनवारी ,कार्यक्रम के अध्यक्ष कपूरचंद जी घुवारा,कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नारायण दास जी फौजदार भगवा ,ऋषभचंद्र जी पत्रकार ,सीलचंद्र नेता भगवा अभिषेक जैन भगवा।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित एवं चित्र अनवारण  कार्यक्रम के अध्यक्ष बाबूलाल जी एवं कपूर चंद जी के द्वारा करके भगवान आदिनाथ जी को नमन किया गया
इसके उपरांत अतिथियों का सम्मान किया गया।
 वर्तमान छात्रों के द्वारा कार्यक्रम के शुरूआत में मंगलाचरण सुमित जैन एवं अमन मोदी के द्वारा किया गया।
जिसके उपरांत पूर्व छात्र एवं बर्तमान छात्रों के उदबोधन हुए।
तथा इसके उपरांत अथितियों के जिसमे प्रथम स्थान संदीप जैन निवासी खुरई (सागर)  जिसमे द्वितीय नम्बर विवेक जैन तरहदेही (दमोह) तृतिय स्थान अमन मोदी पटना बुजुर्ग (सागर) एवं समस्त छात्रों को सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन संस्थान के सिचक देवेश कुमार जी ने किया
कार्यक्रम में क्षेत्रीय समाज के लोग एवं अंकित जैन इंदौर ,आनंद जैन तारापुर ,सुभम जैन रहली अतुल जैन शाहगढ़ सहित बडी संख्या मे अनेक लोग उपस्थित रहे।