डकैत गिरोह फैला रहा क्षेत्र में दहशत,अब तक पाँच लोगों के साथ की जा चुकी है मारपीट।
खेतों की रखवाली करने वाले किसानों का रात्रिकालीन के समय झोपड़-पट्टी में रहना हुआ मुश्किल।।
स्थानीय पुलिस की रात्रि गश्त पर उठ रहे सवाल।।
लोगों ने बताया की करीब 15 पन्द्रह लोगों की डकैत गिरोह में चार महिलाएं भी हैं शामिल।।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा के साथ रमाकांत कुसमया की रिपोर्ट//
घुवारा(छतरपुर)। पुलिस उपथाना घुवारा अंतर्गत रात्रिकालीन डकैत गिरोह के घूमने और वे वजह लोगों के साथ मारपीट करने से इन दिनों खेतों पर रखवाली करने वाले किसानों और गाँवों में रहने वाले लोगों में बेहददहशत भरा माहौल बना हुआ है।
इस डकैत गिरोह के द्वारा पहले एक व्यक्ति को मारने की घटना सामने आई थी इसके बाद दूसरी,तीसरी और विगत रात्रि चौथी घटना के रूप में एक महिला समेत एक नवयुवक को रात्रि की दरमियान घर से बाहर बाथरूम के लिए निकलने पर मारपीट की घटना सामने आई है।
यह क्रम दर क्रम घटनाओं के घटित होने से समूचे क्षेत्र भर के लोगों में जहाँ एक तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।
वहीं दूसरी तरफ रात्रिकालीन के समय स्थानीय पुलिस के द्वारा गश्त नहीं करने एवं पुलिस की निष्क्रिय कार्यशैली को देखते हुए अब आमजन का पुलिस पर से पूरी तरह से विश्वास ही उठ गया है।
डकैत गिरोह पाँच लोगों के साथ कर चुके हैं मारपीट।
समूचे क्षेत्र में दहशत फैला रहा डकैत गिरोह के लोगों ने अब तक पाँच लोगों के साथ बेरहमी के साथ मारपीट करने की घटनाएं सामने आई हैं।जिसमें तीन लोगों को तो खेत की रखवाली करते वक्त रात्रि के दरमियान मारपीट की है इसके अलावा विगत रात्रि करीब एक बजे के आसपास ग्राम बंधा में नकाबपोश डकैत गिरोह के लोगों ने,अपने बच्चे को
घर से बाहर पेशाब कराने निकली महिला सहित 16 वर्षीय नवयुवक को भी अपना निशाना बनाया है।
जिसमें सबसे पहले डकैतों ने महिला पार्वती लोधी के मुंह पर तमांचा मारते हुए राजाराम लोधी और जगन लोधी का घर बताने के लिए कहा जिनको ज्यादा सुजाराबांध का मुआवजा मिला है जिसमें महिला ने मालूम न होने की बात कहने पर डकैतों ने गोली मारने की धमकी दी जिसमें महिला ने कहा मुझे और मेरे बच्चों को छोड़ दो और जो मेरे पास है चाहो तो वो ले लो जिसमें महिला से सोने व चांदी के गहनों में पायल,मंगलसूत्र,पांचाली,अनार दानी,और करधन समेत 20 हजार रुपए नगदी लेकर महिला के घर के बाहर दरबाजे की कुंदी लगाकर नो दो ग्यारह हो गए।
पीड़ित महिला ने बुधवार को पुलिस उपथाना घुवारा आ कर घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।जिसमें महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस डकैत गिरोह में एक दर्जन से भी अधिक लोग सम्मलित हैं।
जिसमें मेरे घर के अंदर चार महिलाएं और एक पुरुष घुसे थे और बाकी के लोग बाहर खड़े होकर पहरा दे रहे थे।
गिरोह के सभी पुरुष और महिलाएं अपने चहरे पर नकाब पहने हुए थे जिससे किसी का भी चेहरा पहचान न सकी ।
तीन दिन पहले ग्राम चंदौली में भी घुसे डकैत।
क्षेत्र के ग्राम चंदौली के जगदीश सिंह घोषी,अमित सिंह घोषी,और मिठ्ठू तिवारी ने बताया कि यही डकैत गिरोह हमारे गांव में भी विगत 3 दिन पहले घुस आए थे।
लेकिन उनके इरादे कामयाब नहीं होने पाए क्योंकि उस वक्त अधिकांशतः लोग अपने घरों में जग रहे थे।और शोरगुल सुनकर गांव से भाग गए।
वहीं 5 पाँच दिन पहले ग्राम बछरावनी के अंकुल सिंह घोषी पिता अरविन्द सिंह घोषी के नदी किनारे स्थित कुआँ पर रात्रि के दरमियान नकाब पोष एवं हथ्यार लैश एक दर्जन के करीब डकैत पहुंचे थे। जहाँ पर खेत की रखवाली करने के लिए अंकुल सिंह अकेला खेत पर बनी झोपड़ी में सो रहा था पहले तो डकैतों नेअंकुल को नींद से जगाया और फिर किसी देशपाल सिंह के कुआँ की जानकारी मांगने लगे जिस पर भोले-भाले अंकुल ने हाथ का इशारा करते हुए उस तरफ कुआँ होने की बात कही जिस पर डकैतों ने युवक से कहा तुम साथ में चलो और हम सभी को देशपाल सिंह के कुआँ तक छोड़ आओ लेकिन युवक रात्रि अधिक होने और डर की वजह से मना कर दिया जिस पर डकैतों ने उस नवयुवक अंकुल सिंह को बेरहमी के साथ मारपीट कर भाग निकले।
इसके अलावा ग्राम कचरा में भी खेत पर सो रहे एक अहिरवार समाज के व्यक्ति के साथ मारपीट करने की बात सामने आई है।तो वहीं नगर के टीकमगढ़ रॉड स्थित एक व्यक्ति के कुआँ पर बनी झोपड़ी में सो रहे युवक को जगाकर उससे पीने के लिए पानी माँगा गया।जिस पर युवक ने देखा की यह तो काफी लोग हैं।जिसमें उस युवक ने बोर से एक गुंडी पानी भरकर ले आया।उन सभी डकैतों ने वहीँ खेत की मैड पर बैठकर शराब भी पी और अपने साथ में पॉलिथीन में रखे हुये तला हुआ मुर्गा भी खाया।और निकल गए।
यह दृश्य देख युवक बहुत घबरा गया था।उसमें ने पेपर में नाम न लिखने की शर्त पर घटना को व्यान करते हुए बताया कि इस गिरोह में कुल 15 लोग थे जिसमें 3 महिलाएं भी मैंने देखी हैं।सभी लोग अपने चहरे पर कपड़ा बाँधे हुए थे।और महिलाएं भी जीन्स का पेंट और सर्ट पहने हुए थीं।
खेत पर रह रहे एक परिवार को भी डकैतों ने निशाना
ग्राम चंदौली निवासी मोहर सिंह,खिलान सिंह,सन्तोष सिंह,अपने बाल बच्चों समेत अपने कुआँ पर बने घर में रह रहे थे लेकिन विगत छः दिन पहले रात्रि को डकैत गिरोह अपना निशाना बनाने के लिए वहां पर भी गये थे।जैसे ही डकैतों ने घर के दरवाजे की साँकर खट-कटाई तो मोहर,और खिलान नींद से उठकर दरवाजा खोलने के लिए दरवाजे के पास पहुँचे और दरवाजे में से झंकार देखा की कुछ लोग बाहर
हाथों में हथ्यार लिए खड़े हुए हैं।तो उन्होंने दरवाजा खोलने का मन पलट दिया और दरवाजा नहीं खोला।कुछ समय पश्चात डकैत वहां से भाग गए।उस रात्रि के अगली सुबह अपनी महिलाओं एवं बच्चों समेत घर खाली कर अपने गांव चंदौली पहुंच गये और वहीं रहने लगे।
।पुलिस की निष्क्रिय कार्यशैली पर उठ रहे सवाल।।
समूचे क्षेत्र भर के लोगों के बीच डकैत गिरोह खुलेआम घूमने और पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किये जाने से चर्चा का विषय बना हुआ है।लोगों का कहना है,की यह रबी फसल का सीजन चल रहा है।और ऐसे में किसान भाई खेतों की रखवाली के लिए खेतों पर ही रात्रि कालीन रुक रहे थे।लेकिन डकैत गिरोह के सक्रिय हो जाने से अब कोई भी किसान रात्रि के दरमियान खेतों पर नहीं रुक पा रहे हैं जिससे खून पशीने एक कर खड़ी की फसल को नील गाय एवं आवारा जानबर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
और स्थानीय पुलिस जान पूँछकर कुम्भकर्णीय नींद में सो रही है।
अब तो लगता है कि कोई बड़ा काण्ड हो जाने के बाद ही पुलिस प्रशासन इस नींद से जागेगा जब तक बहुत देर हो चुकी होगी।
