Translate

रविवार, 10 मार्च 2019

अंग्रेजी प्रश्न पत्र में त्रुटि,बोर्ड की लापरवाही हुई उजागर।

अंग्रेजी प्रश्न पत्र में त्रुटि,बोर्ड की लापरवाही हुई उजागर।


बोर्ड की एक गलती का खामयाजा 773892 छात्रो को उठाना पढ सकता है।।


 ब्यूरो छतरपुर।  मध्यप्रदेश में विगत दो मार्च से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड की बार्षिक परीक्षाऐं चल रही है।
 जिसके लगातार पेपर हो चुके हैं और नौ मार्च शनिवार को बारहवीं के छात्रों का अग्रेंजी सामान्य का पेपर था। जिसमें प्रश्न क्र.12 मे नौ प्रश्न थे जिसमें से कोई सात प्रश्नों के उत्तर लिखना थे। लेकिन उसमे ऊपर लिखा था कि कोई दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
और पूर्णांक मे दिया गया था 7×2=14    जिसमे बच्चों ने नौ प्रश्नों मे से दो प्रश्नों के उत्तर ही लिखे जिससे छात्रो को पांच प्रश्नों के नंबरो का नुकसान हुआ। जिसमे छात्रो को दस अंको के नुकसान का खामयाजा उढाना पढ सकता है।
बोर्ड से इस प्रकार की गलती होने.से हजारों छात्रो को असफलता का सामना करना पढेगा।
आज के इस कमप्टीशन के दौर में जहां एक-एक अंक बहुत महत्त्वपूर्ण है लेकिन बोर्ड की जरा सी गलती से छात्रों का दस नंबर का नुकसान हो गया।

छात्रों के अभिभावकों ने उढाया बोर्ड की गलती पर प्रश्न।

अभिभावकों का कहना है कि क्या बोर्ड अपनी गलती सुधारने के लिए बच्चों को दस अंक बोनस पोंइट के रूप में देगें। या बच्चों को इसका नुकसान उठाना पडेगा।

इस संबंध में हमने बच्चों के भबिष्य को देखते हुए तुरंत ही कदम उठाया और बरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों से बात की।।
इस संबंध में बी.ए.सी. महेश विश्वकर्मा ने कहा कि इस बारे में मुझे आपने ही अवगत कराया मेरे द्वारा तुरंत ही डीओ साहब से बात करके बच्चों के हित में कदम उठाया जायेगा।

टीम बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज।