Translate

मंगलवार, 12 मार्च 2019

अच्छे दिन तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के आए है: सीएम कमलनाथ

अच्छे दिन तो सिर्फ भा.जा.पा. के नेताओं के आए है:सीएम कमलनाथ।



//मनीष साहू//

ब्यूरो दमोह।  मध्य प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ का मंगलवार के दिन दोपहर 12:00 बजे दमोह नगर मे आगमन हुआ।
 जहां पर भारी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री कमलनाथ की आगवानी हेलीपैड पर की गई।
 इसके पश्चात मुख्यमंत्री हेलीपैड से स्थानीय तहसील ग्राउंड में स्थित आम सभा स्थल पहुंचे जहां उनका कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ गणमान्यों एवं पदाअधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया गया इसके पश्चात 1 घंटे की आम सभा में माननीय मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आम सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा में राहुल गांधी को विजयी बनाने की बात कही तो वही इसे दूसरी ओर भाजपा पार्टी पर निशाना साधते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो वादे किए गए थे।
 वह पूरी तरह फेल हुए हैं और मोदी जी द्वारा जो अच्छे दिनों का वादा किया गया था वह भी फेल हुआ है बल्कि अच्छे दिन तो सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के आए हैं कि जो 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा भी किया था वह भी पूरी तरह फेल हुआ है और भी मुद्दों पर चर्चा करते हुए कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी जमकर कोसा और आगामी लोकसभा चुनाव में जनता से राहुल गांधी को जिताने की अपील की इसके पश्चात दोपहर 1:07 बजे माननीय मुख्यमंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया के साथ (विधानसभा हटा)ग्राम साकौर में कुसमरिया परिवार में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
 इस मौके पर हजारों की संख्या मे लोगों की उपस्थिति रही वहीं कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ गणमान्य एवं सदस्यों की उपस्थिति रही जिसमें माननीय मुख्यमंत्री कमलनाथ, डॉ रामकृष्ण कुसमरिया, कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव,मंत्री लखन घनघोरिया, दमोह विधायक राहुल सिंह,पूर्व विधायक जबेरा प्रताप सिंह, कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष अजय टंडन, शहर अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष राशू चौहान, कांग्रेस प्रवक्ता आशुतोष शर्मा, दीपक मिश्रा,शुभम तिवारी, अजय जाटव,नौशाद खान, सहित और भी भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।