Translate

मंगलवार, 5 मार्च 2019

जिला बदर आरोपी के कब्जे से कट्टा एवं कारतूस बरामद।


जिला बदर आरोपी के कब्जे से 315 बोर का कट्टा एवं कारतूस बरामद।

//अखंड यादव//

बल्देवगढ़(टीकमगढ)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मैं अभियान के दौरान करवाई में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डुम्बार में एक व्यक्ति अवैध शस्त्र लेकर घूम रहा है सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले के साथ आरक्षक ताजुद्दीन, फारुख खान अब्दुल मोइन वीरेंद्र सुखदीन सहित पुलिस बल के साथ ग्राम सोमवार में मुखबिर के दुआरा बताए गए स्थान गणेशपुरा रोड पर जहां एक व्यक्ति पुलिस को देखते हुये।
भागने का प्रयास करने लगा जहां पुलिस ने घेराबंदी कर राकेश पुत्र नारायण दास मिश्रा उम्र 40 वर्ष निवासी डुम्बार को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा एवं पेंट की दायीं जेब में 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया है पुलिस का कृत्य धारा 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस विवेचना में जुटी।
 थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले ने बताया कि आरोपी जिला दंडाधिकारी टीकमगढ़ के द्वारा 8:11 18 के आदेश से जिला बदर चल रहा था जो जिला टीकमगढ़ की सीमा में अपराध में पकड़े जाने पर अलग से धारा 188 भादवी.14 रा.सू. अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।