होली मिलन के अवसर पर आयोजित हुआ भव्य शान्तिनाथ विधान।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में होली मिलन के अवसर पर भव्य शान्तिनाथ बिधान का आयोजन श्री निर्मल जैन और सुनील जैन के द्वारा संपन्न कराया गया।इसमे सबसे पहले भगवान अरहनाथ जी का अभिषेक और इसके पश्चात शांतिधारा का आयोजन किया गया।
जिसमे शांतिधारा करने का प्रथम सौभाग्य अरुण कुमार जैन और द्वित्तीय सौभाग्य निर्मल जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
इसके पश्चात पण्डित जय निशान्त जी,नरेंद्र शास्त्री,अजय शास्त्री के सहयोग से अरहनाथ पूजन और शान्तिनाथ बिधान का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में ब्रम्हचारणी राशि दीदी का सानिध्य प्राप्त हुआ।
तथा इस आयोजन में संगीतकार प्रवीण जैन टीकमगढ़, पार्टी द्वारा,भजनो की धुन पर इंद्र,इंद्राणी ने जमकर नृत्य किया।
इस आयोजन में नवागढ केअलावा घुवारा,सोजना,टीकमगढ़,शाहगढ़ के अलावा अन्य जगह से श्रद्धालु शामिल हुए।
तथा इस आयोजन में रविन्द्र जैन ,निर्मल जैन,सुनील जैन,अरुण जैन शैलेष जैन आदि काफी संख्या में श्रद्धालु सम्मलित हुए।