कुंये मे तैरती हुई मिली महिला की लाश।
![]() |
// खिलान पटैल //
हिंडोरिया (दमोह)। जिले दमोह के नगर हिंडोरिया में मंगलवार को एक मजदूरी करने वाली महिला की कुये में लाश मिलने से सनसनी फैल गई।जानकारी के मुताबिक पता चला है कि मृतक महिला कविता कोल 37 वर्ष थाना रीठी जिला कटनी की रहने वाली है वह अपने परिवार के साथ गांव के लक्षन साहू के खेत में निगरानी के काम करती थी।
खेती का काम खत्म होने के पश्चात नगर की कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण में मजदूरी का काम करती थी और 29 मार्च को अचानक लापता हो गया था। जिनकी शिकायत मृतक के पति प्रेम लाल कोल ने भवन निर्माण कार्य के सुपरवाइजर बिलश चौरसिया पिता शंकर चौरसिया उम्र 25 वर्ष पर काम के दौरान मृतिका से छेड़छाड़ करने की शिकायत थाने में दर्ज करायी थी।
जिसके बाद महिला का दो अप्रैल मंगलवार को लछन साहू के कुए में मृतक कविता की लाश तैरती हुई मिली जिसकी सूचना मृतक के परिजनों को लगते ही परिजनों ने हिंडोरिया पुलिस थाना प्रभारी विजय मिश्रा को दी।
जिसके बाद थाना प्रभारी विजय मिश्रा अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक का शव निकाल दिया गया।
जिसके मृतक के पति प्रेमलाल ने कहा कि अगर पुलिस आरोपी को पकड़कर पूछताछ करती है तो इस घटना को टाला जा सकता है। लेकिन मेरी पत्नी को न्याय नहीं मिला तो मैं अनशन करूंगा।
वही भवन निर्माण ठेकेदार रमाकांत सोनी सुपरवाइजर बिलश चौरसिया साइट से गायब है।