Translate

मंगलवार, 2 अप्रैल 2019

टीकाकरण एवं गोदभराई कार्यक्रम हुआ संम्पन्न।

टीकाकरण एवं गोदभराई कार्यक्रम हुआ संम्पन्न।

शीशम सत्र का किया गया आयोजन।


//रूपेश जैन//

बकस्वाहा(छतरपुर)। मंगलवार को नगर के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक बारह में शीशम सत्र एवं खतीजा सिस्टर के द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें बच्चों के टीकाकरण के बाद उन्हे आयरन की दवाई दी गयी।
एवं वार्ड की गर्भवती एवं धात्री माताओं को सुरक्षित प्रसव व स्तनपान के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ ही साथ पीएचआर वितरण भी किया गया।
जिसके तत्पश्चात कार्यकर्ता शशिप्रभा जैन द्वारा वार्ड की प्रगति जैन के अलावा अन्य लोगो की गोद भराई की रस्म संपन्न की गयी।
अतः इस दौरान वार्ड की बडी संख्या मे अन्य महिलाये भी उपस्थित रही।