Translate

मंगलवार, 16 अप्रैल 2019

प्रशासन की उदासीनता दे रही हादसों को न्यौता।

प्रशासन की उदासीनता दे रही हादसों को न्यौता।

//अक्षय जैन जादू//

भगवा(छतरपुर)।  भले ही अधिकारी जनता की अपीलों पर धयान देते हो लेकिन बड़ामलहरा विकासखंड के भगवा ग्राम पंचायत मे लोगो की अपीले न सुनने का मामला सामने आया है जिसमे कहा यह जा रहा है कि उनकी अपीले न तो स्थानीय अधिकारी सुन रहे है न ही सी एम हेल्पलाइन के कर्मचारी ।
हम बात कर रहे है भगवा स्थित भगवा बरेठी मुख्यमार्ग की इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करवाया गया था।
मार्ग भगवा में जहाँ से शुरु होती है बही से बड़ामलहरा घुवारा मुख्यमार्ग निकला हुआ है लेकिन इसमें देखने लायक यह बात है कि दोनों मार्गो के बीच में लगभग 10 मीटर जगह पर सड़क का नामोनिशान नही है वही पर एक स्पीड ब्रेकर बनवाया गया था जिसकी हालात यह बयान कर रही है कि स्पीड ब्रेकर के बीचो बीच अलग से एक पत्थर निकला हुआ है जिससे आये दिन हादसे होते रहते है न इसकी ओर स्थानिय अधिकारीयो का ध्यान जाता है न ही तहसील स्तर के अधिकारियों का यहां तक कि स्थानीय आम लोगो  ने लगभग 18 से 20 बार सी एम हेल्पलाइन पर शिकायत की लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हुई है।

इनका कहना है कि ......

 ये एल एन टी कम्पनी के कर्मचारियों के द्वारा खोदे गए है जल्द ही उन से कहकर पुनः निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

(त्रिलोक सिंह पोसाम तहसीलदार घुवारा)