भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी ने किया नामांकन।
//संवाददाता खिलान पटेल//
ब्यूरो दमोह। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के दमोह लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मान सिंह लोधी ने अपने उद्देश्यों को अवगत कराते हुए कहा कि आज समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार जातिवाद धर्म संप्रदाय से उठकर हम समाज के हित में कार्य करेंगे।भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के दमोह लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मान सिंह लोधी ने अपना नामांकन आज दर्ज किया उनके साथ में पार्टी के हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।
उन्होंने अपने उद्देश्य को अवगत कराते हुए कहा कि समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार जातिवाद धर्म संप्रदाय से उठकर हम समाज हित में कार्य करेंगे एवं समाज को नशा मुक्त मांसाहार मुक्त बनाने के लिए हम हर प्रयास हम दुआ करेंगे जिससे देश एवं समाज में अमन चैन स्थापित किया जा सके।