Translate

मंगलवार, 16 अप्रैल 2019

ग्रामीणों को उनके वोट का समझाया महत्व।

ग्रामीणों को उनके वोट का समझाया महत्व।



 ग्राम पंचायत सुनवाहा में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

//रूपेश जैन//

बकस्वाहा(छतरपुर)। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए ग्राम सुनवाहा में सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एल.एल. अहिरवार, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कुमारी हेमलता ठाकुर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों के द्वारा अपने वक्तव्य रखे गये । 
महिलाबाल विकाश अधिकारी कु. हेमलता ठाकुर ने कहा कि आने वाले 6 मई को लोकसभा चुनाव में सभी अपने अपने मताधिकार का उपयोग करें और अपने आसपास के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें मतदान के महत्व को बताते हुए कहा कि आज भी गांव में लोगों की मानसिकता है कि हमारे वोट डालने से क्या होगा हमें मतदान से क्या लेना देना और आज भी लोग पैसे की लालच में सही लोगों को मतदान ना कर गलत व्यक्ति को मतदान कर देते हैं इसलिए सुनिश्चित करें कि हमारे एक मत से एक अच्छा जनप्रतिनिधि चुना जा सकता है इसलिए बिना किसी लालच ,भय, दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। वहीं खन्ड चिकित्सा अधिकारी डाँ . एल एल अहिरवार  द्वारा बताया गया कि विकलांगों के लिए पोलिंग बूथ पर 1 वाहन उपलब्ध कराया गया है जिसमें गांव के विकलांगों को लाने और ले जाने की व्यवस्था रहेगी इसलिए गांव के सभी विकलांग लोग भी मतदान केंद्र तक पहुंचे इसमें सभी युवाओं और समाज के लोगों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी।कार्यक्रम का संचालन करते हुए तुलसीदास कुशवाहा ने भी मतदान करने की अपील की ।

पोलिंग बूथ पर हुआ सेल्फी कार्यक्रम।

पोलिंग बूथ पर सेल्फी गतिविधि अंतर्गत सभी प्रशासनिक अधिकारी व ग्रामीण जनों ने सेल्फी लेकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में खंड विस्तार प्रशिक्षक विक्रम खत्री, महिला बाल विकास अधिकारी  हेमलता सिह ठाकुर,चिकित्सा अधिकारी एल एल अहिरवार , महिला बाल विकाश  पर्यवेक्षक संतोषी पटेल,आर जी मिश्रा, गांव की आशा कार्यकर्ता ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।