Translate

मंगलवार, 16 अप्रैल 2019

सरेआम दो महिलाओं को मारी गोली।

 सरेआम दो महिलाओं को मारी गोली।


छतरपुर के थाना राजनगर क्षेत्र का मामला।


 //अरवाज खान//

राजनगर(छतरपुर)। राजनगर थाना क्षेत्र में सत्ती की मढिय़ा के पास ऑटो में बैठकर जा रही दो आदिवासी महिलाओं को अज्ञात युवक ने गोली मार दी और फरार हो गया। दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में राजनगर अस्पताल से रैफर कर दिया गया है।
 बताया गया है कि ग्राम धौगुवां निवासी २५ वर्षीय आदिवासी महिला पाना बाई पति भगवानदास आदिवासी और वर्षा पुत्री जगुलाल आदिवासी दोपहर बाद ऑटो में बैठकर गांव के लिए जा रहीं थी, तभी अज्ञात नकाबपोश युवक ने उन्हें गोली मार दी, इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई।
जिनको इलाज के लिए अस्पताल तो पहुंचाया गया है लेकिन सिस्टम की दुखद बात यह भी रही की एम्बुलेंस का समय पर न पहुंचना।
हालांकि पुलिस उक्त संबंध की जांच में जुटी है। लेकिन अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पर शुरुआती जांच में पता चला है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। महिलाओं के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

इनका कहना है कि......

(डाॅ विनीत शर्मा)

(कालू सिंह परस्ते,टीआई)