Translate

गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

दो दिन से लापता मानसिक दिव्यांग का शव पेड़ से लटका मिला।

दो दिन से लापता मानसिक दिव्यांग का शव पेड़ से लटका मिला।


//अक्षय जैन जादू//

भगवा(छतरपुर)। भगवा थाना क्षेत्र के ग्राम हरिनगर में दो दिन से लापता मानसिक रूप से कमजोर महिला का शव खेत के महुआ के पेड़ पर लटकता मिला है।
जानकारी के अनुसार राबिता पति बालकिशन राजपूत 31 वर्ष मानसिक रूप से कमजोर थी उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।
 वह बीते दो दिन से घर से लापता थी घरबलो द्वरा उसकी लगातार दो दिन से तलाश की जा रही थी। लेकिन उसका कोई सुराग नही लग रहा था।
 बीती दोपहर हरिनगर हार स्थित मृतिका के परिजन जब खेत पर लगे महुए के पेड़ के पास गए तो वहां से तेज गंध आ रही थी जब पास जाकर देखा तो महुआ के पेड़ पर रस्सी के सहारे रविता का शव लटका हुआ था। परिजनों ने सूचना भगवा थाना पुलिस व 100 डायल को दी भगवा थाना की उप निरीक्षक सुनीता बिंदुआ पुलिस बल ओर 100 डायल में तैनात आरक्षक हरीश कुमार और पायलेट शेक वहीद मोके पर पहुंचे।
शव का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए बड़ामलहरा अस्पताल भेज दिया।