कलेक्टर के निर्देश पर खराब हैंडपंप किये गए ठीक।
//अक्षय जैन जादू//
भगवा(छतरपुर)। कलेक्टर के निर्देश पर घुवारा तहसील की भगवा ग्राम पंचायत स्थित खराब हैंडपंप को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा दुरस्त कराया गया।यहाँ स्थानीय ग्रामीणजनो ने पेयजल समस्या की शिकायत करते हुऐ हैंडपंप की मरमत कराने की मांग की थी ,स्थानीय रहवासियो की मांग और पेयजल समस्या को देखते हुए कलेक्टर ने पी एच ई ले ई महेंद्र सिंह को तत्काल हैंडपंप की मरमत कराने के निर्देश दिये थे।
बता दे कि कलेक्टर मोहित बुंदस ने सोमवार को घुवारा भगवा क्षेत्र में निरीक्षण किया था
इस दौरान ग्रामीणजनो जनों द्वारा सामूहिक रूप से पेयजल समस्या का निराकरण कराने की मांग की थी।
जिस पर कलेक्टर ने तत्काल समस्या दूर करने का भरोसा दिया था।
पेयजल की समस्या दूर होने से ग्रामवासियों में खुसी है ।
कलेक्टर ने बताया की उनके द्वारा लगातार जिले के किसी भी क्षेत्र पेयजल की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही की निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जाते है।