बीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओ से मुलाकात की।
//अरवाज खान//
राजनगर(छतरपुर)। खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा के लिए विष्णु दत्ता शर्मा का नाम घोषित होने के बाद राजनगर पहुंचे विष्णु दत्त शर्मा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।जिसमे विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक विक्की तोमर ,पूर्व जिला संयोजक सूर्य प्रताप बुन्देला नगर अध्यक्ष कुलदीप विश्कर्मा, नगर मंत्री शनि ओमरे, संजय अवस्थि, राज मिश्रा, सागर महाजन, हर्ष सोनी ,रविन्द्र मिश्रा, रिंकू साहू,भरत साहू ,अमर सहित युवा उपस्थित रहे और मीडिया से बात करते हुए विष्णु दत्त शर्मा ने मोदी लहर को बरकरार बताते हुए कहा कि आज हमारा दुश्मन देश का प्रधानमंत्री भी चाहता है कि मोदी ही भारत का प्रधानमंत्री बनेगे यही नहीं मोदी को दुनिया जीतने वाला बताते हुए वर्षों पहले नास्त्रेदमस ने जो भविष्यवाणी को भी सच होते हुए बताया कि दुनिया में ऐसा नेता आएगा वह और कोई नहीं वह नरेन्द्र मोदी ही हैं।
जब वीडी शर्मा से खजुराहो लोकसभा सीट में उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध होने पर महागठबंधन बनने की बात पूंछने पर कहा की कहाँ है और कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि दो भाई भी कभी-कभी ऐसे हो जाते हैं तो इसके अलावा वहीँ प्रचंड जीत का दावा भी कर दिया जनता के विकास पर भी बात करते हुए कहा कि जनता और क्षेत्र के विकास के लिए मैं दिल्ली तक डंका बजा दूंगा।