बच्ची के उचित इलाज के लिए आगे आये लोग एवं दिया आर्थिक योगदान।
//रूपेश जैन//
बकस्वाहा(छतरपुर)। नगर बक्सवाहा के वार्ड 07 मजदूर पेशा संतोष रैकवार की 11 बर्ष की पुत्री कुमारी मानसी की जिसकी दोनों किडनियां ख़राब है जिसका ईलाज उसके पिता द्वारा लगातार कराया जा रहा है। मगर हालत इतनी नाजुक बनी हुई है कि बच्ची ने भोजन करना बंद कर दिया है यदि कुछ खाये भी तो तत्काल उल्टी हो जाती है।गरीबी के कारण बालिका को उचित इलाज नही मिल पा रहा है। इस समय वह और उसका पूरा परिवार जिंदगी की कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है जिसका कारण यह भी है कि एक तरफ बेटी की स्थिति लगभग नाजुक बनी हुई है तो अलावा इसके उस परिवार पर काल के रूप में मंडराता आर्थिक संकट भी एक कारण बना हुआ है एवं कहना यह भी अतिशयोक्ति नहीं है कि ऐसी परिस्थितियों से रूबरू होकर किसी का भी दिल ना पिघले।
हांलाकि इन हालातो को देखते हुये परिवार की इस दुखमय में घड़ी में बक्सवाहा बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज टीम के अलावा नगर के कुछ समाजसेवियों गणमान्य नागरिकों के अलावा पत्रकारों तथा अन्य लोगों ने भी आर्थिक मदद के जरिए बच्ची के प्रति अपना सहयोग प्रदान किया है तो इसी कड़ी में सबसे प्रमुख छात्र शक्ति युवा संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने भी आर्थिक राशि एकत्रित की है।
जिस क्रम में अब तक बच्ची के इलाज कि मदद के लिए खबर लिखे जाने तक लगभग 20000 से ऊपर की राशि एकत्रित हो चुकी है एवं इसके अलावा अन्य लोग जो भी इस बच्ची के लिए सहयोग प्रदान कर सकते हो वह इन नंबरों पर सूचित कर के मौसम के इलाज के लिए जरूर भागीदार बने संपर्क-Studentpoweryouthunion@Gamail.com तथा 9691131415,7247230761,9893112625,8516843715