Translate

शनिवार, 6 अप्रैल 2019

अंधी हो चुकी नगर परिषद की फायर ब्रिगेड।

अंधी हो चुकी नगर परिषद की फायर ब्रिगेड।


//अरवाज खान//

खजुराहो/राजनगर(छतरपुर)।  विश्वविख्यात पर्यटन स्थल खजुराहो के नजदीक चितिरई रोड पर मुन्नी लाल पटेल  पिता हरप्रसाद पटेल गौरी शंकर पटेल पिता हरप्रसाद पटेल के खेतों में अचानक रात करीब ग्यार। बजे आग लग गई जिससे गेहूं की खड़ी एवं कटी फसल जलकर राख हो गयी।
उक्त जानकारी के मुताबिक घटना के समय रात में डायल सौ नंबर पुलिस ने पहुंचकर मदद की तो बावजूद इसके फायर ब्रिगेड खजुराहो को फोन लगाया जाता रहा।
      सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड में लाइट नहीं है।
जिसके बाद घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आसपास के लोगों ने आग बुझाई।
 चितिरई और हकीमपुरा के लोगों ने पहुंचकर रातों-रात बुझाई आग राजनगर से फायर ब्रिगेड बहुत लेट पहुंची लेकिन तब तक फसल जलकर खाक हो चुकी थी।
 जब हमारे द्वारा इस फायर ब्रिगेड के संबंध में जब सीएमओ जाबिर खान खजुराहो से बात करना चाही गयी तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड खजुराहो की कंडम हो चुकी है और अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है अतः वह फायर बिग्रेड सिर्फ दिखावे के लिए रखी गई है।