यातायात पुलिसकर्मी ने की चेंकिग के साथ समाजसेवा की अनूठी पहल।
मतदान के प्रति करते है जागरूक तो इसके अलावा सूखे कंठो को देते है शीतल जल।
राहगीरो को पसंद आया यह अनूठा अंदाज।
राहगीर।
//खिलान पटेल//(खास खबर)
दमोह। साधारणतः अगर बीच हाइवे पर कोई यातायात पुलिस कर्मी आपका वाहन रोके तो चौकना होना लाजमी है आप यही सोचेंगे कि गाड़ी के कागज चेक होंगे या फिर चालानी कार्यवाही होगी।लेकिन वही पुलिसकर्मी अगर इस तपती गर्मी में आपकी गाड़ी की विडों से ठंडे पानी का गिलास दे तो कैसा लगेगा जी हां ऐसा ही है दमोह जिले के यातायात में एक सिपाही जो अपनी डियूटी बड़ी ईमानदारी से तो करता ही है बल्कि सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहता है।
हम बात कर रहे है दमोह जिले में
यातायात विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक दिनेश गोस्वामी की जो अपनी ड्यूटी के दौरान भी समाज सेवा का भी वक़्त निकाल लेते है।
राहगीर भी इनसे मिलकर काफी खुश नजर आते है।
इस वक़्त चुनाव के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग की जा रही है इसी दौरान वाहन चेकिंग के साथ साथ सभी राहगीरों को ठंडे पानी का इंतजाम रखते है ताकि आने जाने वाले लोगों के सूखे कंठो की प्यास बुझाई जा सके इतना ही नही वाहन चालकों को बकायदा मतदान सलाह देते नजर आते है । ट्रैफिक पुलिस कर्मी दिनेश गोस्वामी का अब ये शौक बन गया है ये जहाँ भी डियूटी पर तैनात रहते है राहगीरों को कोई न कोई अच्छी सुविधा मिलना तय है।