Translate

शुक्रवार, 3 मई 2019

भागवत कथा मे धर्म लाभ अर्जित कर रहे लोग।

भागवत कथा मे धर्म लाभ अर्जित कर रहे लोग।



//विन्द्रवन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। नगर घुवारा के कुटोरा रोड पर स्थित मुन्ना खरे के मकान में श्री मद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है यह कार्यक्रम 1-7 मई तक किया जा रहा है  इस कथा मैं कथावाचक श्री पंडित हरिओम शास्त्री जी के द्वारा कथा का वाचन किया जायेगा।
श्री शास्त्री जी के द्वारा बताया गया की यदि किसी घर मैं कथा का वाचन किया जा है उस घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है तथा आने वाली विपत्तियों का भगवान के द्वारा हनन कर लिया जाता है ।
शास्त्री जी ने आने के पहले से ही भक्तों का तांता लगातार देखने को मिल रहा है क्योंकि  उनकी मधुर वाणी से लोगों का मन हर लेते हैं लोगों के द्वारा बताया गया की शास्त्री जी की आवाज़  मैं सरस्वती विराजमान हैं जो उनके कंठ पर बैठकर लोगों की दिशा निर्देश करती है।
 कथा का आयोजन श्री मुन्ना खरे जी के द्वारा किया जा रहा है इस कथा मैं आस पास के ग्रामो के लोग अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं
जगह जगह कथा का जोर जोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे लोगों को इस कथा मैं आकर धर्म लाभ अर्जित कर सके ।
श्री मुन्ना खरे जी ने समस्त क्षेत्रबासियो से अनुरोध किया है कि इस पावन रुपी कथा का भरपूर आनंद ले तथा भारी संख्या मैं आकर धर्म लाभ ले ।