Translate

सोमवार, 27 मई 2019

रैलिंग पाइप हुये चोरी,हादसो की बनी आशंका।

रैलिंग पाइप हुये चोरी,हादसो की बनी आशंका।


//गगन सेन//

बांदकपुर(दमोह)। बुंदेलखंड के हिंदू तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर से चार किलोमीटर दूरी पर ग्राम हलगज के पास करौंदी नदी के रेलिंग पाइप चोरी होने की वजह से बिना रैलिंग पुल से गुजरने वाले वाहनों की जरा सी चूक से गंभीर हादसा का खतरा बना हुआ है।
 चौबीस घंटे चलने वाले इस मार्ग पर हर पल किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है धनीराम, बिहारी, मोहन, संतोष सहित अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर अनदेखी शासन प्रशासन द्वारा की जा रही है जागरूक नागरिक राजन असाटी ने बताया की गंभीर समस्या के संबंध में शासन को कई बार अवगत भी कराया गया लेकिन आज तक किसी ने ध्यानाकर्षण नहीं किया है।

 कटनी- पन्ना व दमोह मार्ग को जोड़ता है यह पुल।

 स्थानीय लोगों का कहना है कि दमोह के साथ कटनी व पन्ना को और जाने के लिए इसी क्षेत्र के करौंदी नदी पुल से होकर सभी वाहन निकलते हैं जिससे पुल पर हर समय खतरा बना रहता है वैसे भी पूर्व में कई पुलों पर रेलिंग नहीं होने से दुर्घटनाएं हो चुकी है उसके बाद भी प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई यदि जल्द ही रैलिंग नहीं लगेगी तो यह भी बड़े हादसे को टाला जाना मुश्किल होगा।