Translate

बुधवार, 15 मई 2019

हादसो मे डूबा शहर लगातार हुये दो सड़क हादसे।

आनियंत्रित होकर पलटा आटो एक की मौत दो घायल ।


तो वही तेल टैंक की चपेट मे आया बाइक सवार।


घायल

//रूपेश जैन//

बकस्वाहा(छतरपुर)। बुधवार का दिन हादसो का दिन उभरकर सामने आया।
नगर बकस्वाहा मे इन दिनो सडक हादसे खबरो और सुर्खियो मे बने ही रहते है। अगर देखा जाये तो बीते दिनो से लगातार हादसे होते जा रहे है तो बुधवार के दिन लगातार दो सडक हादसे हुये।

तेल टैंक की चपेट मे आया बाइक सवार,हालत गम्भीर।


थाना बक्सवाहा के समीप छतरपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास एक बाइक सवार युवक एक तेल टैंक(MP07HB3034) की चपेट में आ गया जिसके पश्चात बाइक सबार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उक्त घटनाक्रम की जानकारी देते हुये थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी ने बताया कि बाइक सवार युवक  कल्लू माली पिता गुलजारी माली है जो नगर बकस्वाहा के कछियाना मुहल्ले का रहने वाला है। अपने किसी कार्य से जा.रहा था तभी छतरपुर से दमोह की ओर जा रहे तेल टैन्कर ने उसको टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल सवार कल्लू माली की दाहिनी टाँग टूट गई घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने घटना स्थल से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया जिसके बाद उसकी हालत गम्भीर होने पर उसे डाॅक्टरो द्बारा जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। तो वही पुलिस ने मामले मे प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आनियंत्रित हुआ आटो।




तो बही दूसरी ओर बाजना तिग्डा से सुनहरा गाँव जाने बाली रोड पर पानी की टंकी के पास मझेन्द्री पडरिया ग्राम से जाने बाली एक आटो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलटने से हादसे का शिकार हो गयी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आटो चालक सवारियो को भरकर ग्राम पडरिया की ओर जा रहा था तभी अचानक आटो आनियंत्रित होकर पलट गया।
 आटो वाहन पलटने से एक युवक छोटू अहिरवार पिता बोरा आहिरबार उम्र 20 की मौत हो गई है तो वही दो घायलो राकेश लोधी और कल्लो रजक को घायल अबस्था मे अस्पताल लाया गया ।

 इनका कहना है कि....

अनियंत्रित होकर पलटे आटो क्रमाँक MP16 R 2772  मे एक युवक की मौत हो गई है और दो लोग घायल हुये है।
 घायलो लोगो का इलाज जारी है आटो ड्राईबर गड्डूअहिरवार मौके पर आटो छोड कर फरार है हादसा कैसे हुआ इसकी अभी जांच की जा रही है।

रामनाथ तिवारी(थाना प्रभारी,बकस्वाहा)