Translate

गुरुवार, 16 मई 2019

लापरवाही के चलते पल्टी यात्री बस,दो दर्जन से अधिक यात्री घायल।

 लापरवाही के चलते पल्टी यात्री बस,दो दर्जन से अधिक यात्री घायल।


इंदौर से गुनोर जा रही थी बस बटियागढ़ के पास गुगरा कला ग्राम की घटना।

घायल।

घटना स्थल पर 100 नम्बर और 108 की मदद से घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहाँ घायलों का इलाज जारी और गम्भीर रूप से छः यात्रियों को जिला अस्पताल किया गया रैफर।

//खिलान पटैल//

बटियागढ(दमोह)। दमोह जिले के बटियागढ़ थाने के अंतर्गत आने बाले ग्राम गुगरा कला गांव में एक यात्री बस सुबह आठ बजे अनियंत्रित हो कर सड़क से नीचे पलट गई प्रत्यक्ष दर्षियो की माने तो बस का ड्राइबर मोबाइल पर बात कर रहा था।
जिससे बस सड़क से नीचे उतर गई और पल्ट गई आपको बता दे बस इंदौर से गुनोर (पन्ना) के लिए जा रही थी जो हादसे का शिकार हो गई।
बस में लगभग 50 यात्री बस में सफर कर रहे थे जिनमे 22 यात्रियों को चोट आई जिनमे 6 लोगो को गम्भीर चोट आने से 108 की मदद से जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

इनका कहना है कि......


भारती मिश्रा (SDM पथारिया)