साड़ी का फंदा बनाकर युवक ने लगाई फाँसी।
मृतक के पास से पुलिस को मिला सोसाइट नोट।
बीमारी से तंग आकर चार बच्चों के पिता ने की खुदखुशी।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। नगर में शनिवार की सुबह एक युवक ने अपने ही घर में साड़ी का फंदा बनाकर फँसी पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।पुलिस को मृतक के पास से सोसाइट नोट मिला है जिस आधार पर पुलिस ने यह अनुमान लगाया है की मृतक युवक गम्भीर बीमार से पीड़ित एवं शारीरिक कष्ट के चलते युवक ने मौत को गले लगा लिया।
मृतक युवक द्वारा फाँसी लगाये जाने की खबर उस वक्त लगी जब वह अपने कमरे में से सुबह नींद से नहीं उठा तो मृतक युवक के पिता ने युवक को जगाने का भरसक प्रयास किया लेकिन कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई तब परिजनों को अप्रिय घटना काअंदेशा हुआ और फिर कमरे की छत पर जाकर खोदकर पत्थर निकाला और देखा की युवक फाँसी के फंदे पर झूल रहा है।
और मृतक का उस बक्त शरीर गर्म था मुहल्ला बालो के समक्ष परिजनों ने फंदे से निकाल कर अपने निजी वाहन से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने माधव सिंह को मृत घोषित कर दिया ।
परिजनों ने इस घटना की तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी।और सामुदायिक स्वास्थ्य पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और घटना स्थल का जायजा लिया जिसमें पुलिस को मृतक युवक के पास से एक सोसाइट नोट मिला जिसमें साफ लिखा हुआ था कि मैं बीमारी से तंग हो चुका हूँ जिसके चलते मैंने यह कदम उठाया है,मुझे पिता जी एवं परिवार के अन्य सदस्य मांफ कर देना। जिस आधार पर पुलिस ने खुदखुशी करने का अनुमान लगाकर मर्ग कायम करते हुए शव का पंचनामा तैयार कर पीएम हेतु शव को बड़ामलहरा भेजा गया। तत्पश्चात शव का अंतिम संस्कार हो सका।
जानकारी के मुताविक नगर के बरैठा बाबा तिराहा वार्ड नंबर 15 भगवां रोड़ निवासी माधव सिंह घोषी पिता उत्तम सिंह घोषी उम्र--करीब 35 वर्ष रोज की तरह रात्रि के दरमियान अपने कमरे में जाकर सो गया जब सुबह 7 बजे नहीं उठा तो पिता उत्तम सिंह ने माधव को नींद से जगाने के लिए कमरे के बाहर आवाजें दी लेकिन कमरे के अंदर से कोई आवाज न आई तब परिजनों को शंका हुई और कमरे की छत का पत्थर निकाल कर देखा की माधव ने कमरे में रखी साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने बताया कि माधव सिंह प्रतिदिन शराब का नशा करने का आदि था।और बिमारी से पीड़ित था।साथ ही परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक माधव सिंह की पत्नी के अलावा छोटे-छोटे चार बच्चे हैं जिसमे तीन लडकियां एवं एक लड़का है जो कि इस समय पत्नी मायके में थी।
