भव्य विधान की हुई शुरूआत।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। सिद्धों की आराधना के लिए आठ दिवसीय श्री 1008श्री सिद्धचक्र मंडल विधान का आयोजन सेठ हरीशचंद सनत कुमार पुष्पेन्द्र कुमार भूपेन्द्र कुमार जैन सेसई परिवार घुवारा द्वारा किया गया।जिसमें प्रातः सात बजे श्री जी की भव्य शोभा यात्रा के साथ घट यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाएं केसरिया साड़ी में सिर पर कलश रखकर उत्सव मण्डपम् भगवा रोड पहुंची जहां पर पांडाल शुद्धि, मण्डप शुद्धि हुई एवं श्री जी का अभिषेक पश्चात शांतिधारा समपन्न हुई ।
इस अवसर पर सागर से पधारे प्रतिष्ठाचार्यआदरणीय श्री उदयचन्द जी शास्त्री द्वारा समस्त मांगलिक क्रियाएं कराई गई ।