Translate

शुक्रवार, 24 मई 2019

आग मे झुलसा युवक,इलाज के दौरान हुई मौत।

 आग मे झुलसा युवक,इलाज के दौरान हुई मौत।




नौगांव(छतरपुर)।  घर से छोटे भाई के यहां जमीन के पैसे लेने आया एक व्यक्ति आग से झुलस गया था।
घटना में उसका शरीर कही अधिक जल गया था।
 जिसे इलाज के लिए जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्तपाल के लिए भेज दिया गया।
वहीं जिला अस्पताल में भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रैफर किया गया था।
लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा उसका शव जिला अस्पताल लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।