Translate

गुरुवार, 16 मई 2019

प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में डेंगू दिवस पर संगोष्ठी आयोजित।

प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में डेंगू दिवस पर संगोष्ठी आयोजित।



//विन्द्रावन विश्वकर्मा,अक्षय जैन//

बड़ामलहरा/घुवारा(छतरपुर)। बड़ामलहरा अनुविभाग के अंतर्गत घुवारा नगर के शासकीय प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ड़ेंगू दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमे संस्था प्रभारी डॉ वैभव अग्रवाल द्वारा डेगू की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई डॉ वैभव अग्रवाल ने बताया कि घरों के आसपास साफ सफाई और पानी इक्क्ठा न होने दे एवं मच्छर दानी का और फुल बाये बाले कपड़ो का प्रयोग करे।
 डॉ वैभव अग्रवाल ने ड़ेंगू के लक्षण के बारे मे बताया की दो से सात दिन तक तेज बुखार जोड़ो में दर्द अगर महसूस हो तो तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर एवं ANM को सूचित करें संघोष्टी में मुख्य रूप से डॉ वैभव अग्रवाल हीरालाल जैन ईश्वरी दुबेड़ि आलोक जैन आशीष सैनी सहित अस्पताल स्टाप उपस्थित रहे।