Translate

सोमवार, 27 मई 2019

रंजिश के चलते वृद्ध व युवक से की मारपीट।

रंजिश के चलते वृद्ध व युवक से की मारपीट।


//अक्षय जैन//

भगवा(छतरपुर)। भगवा थाना क्षेत्र के ग्राम सतपुरा मैं पुरानी बुराई को लेकर एक 60 वर्षीय वृद्ध को आरोपी ने पत्थर मार कर घायल कर दिया।
 साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने पीड़ित बृद्ध की शिकायत पर आरोपी के खिलाप मामला दर्ज कर लिया है।
 पुलिस ने बताया कि सतपरा निवासी 60 वर्षीय सुकइया पिता ठलुबा बुनकर ने रिपोर्ट लिखाई है कि गांव के ही कलु बुनकर ने पुरानी बुराई को लेकर गाली गलौज करते हुए उसके हाथ और पेर में पत्थर मार दिया और जान से मारने की धमकी दी पत्थर के हमले से वृद्ध घायल हो गया पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामला पंजीबद्ध किया।