बूंद-बूंद को परेशान आदिवासीयों का कस्वा।
कई दिनो से जलस्रोत है खराब,सरपंच पर ग्रामीणों ने लगाये गम्भीर आरोप।
//अक्षय जैन//
भगवा/बमनौरा(छतरपुर)। बुंदेलखंड इन दिनो सूखे से जूझ रहा जगह जगह पानी की कमी है लेकिन जहाँ पानी है वहां हैण्डपम्प खराब पढ़े है ।ऐसा मामला ग्राम पंचायत बमनोरा में देखने मिला है।
ग्राम पंचायत बमनोरा जनपद पंचायत बड़ामलहरा की बड़ी पंचायतों में से एक पंचायत है जहां की आबादी करीबन सात हजार के लगभग है और 20 बार्ड है।
लेकिन वार्ड नम्बर दो एवं सात में पीने के पानी की भारी समस्या से बार्डवासी गुजर रहे है स्थानीय मिट्ठू खान ने बताया है हमारे वार्ड नं दो करीबन चार पांच सौ लोंग निवास कर रहे पानी के स्रोत कुआ और हैंडपम्प सूख गया है
जहा पानी मिलता है वहा लम्बी लम्बी कतारे लगानी पड़ती है जब जाके एक दो डिव्वा पानी मिल पाता है ।
हम लोंगो को करीबन दो किलोमीटर से पानी रात को दो बजे से पानी भरने जांना पड़ता है तब जाके दो दो डिव्वा पानी मिल पाता है वही हमारे मुहल्ला के सभी लोंगो ने सरपंच अरविन्द्र कुमार जैन से शिकायत भी और पीने के पानी की मांग रखी लेकिन कोई कदम नही उठाये गए।
वही एक दिन सरपंच ने कहा कि दो चार दिन में एक बार टैंकर भेज दिया जाएगा लेकिन जनता कोई टैंकर से पानी नही मिल रहा जहा बड़े लोंगो का निर्माण काम चलता है वहा पंचायत के टैंकर अपनी सेवाएं देते है और बड़े लोंगो से सेवा शुल्क बासूल लिया जाता है।
ऐसा ही मंजर आदिवासी मुहल्ला वार्ड नं सात के लोंग पानी की तंगी से ग़ुस्साये बैठे है जहाँ एक हैण्डपम्प में पर्याप्त पानी है और करीबन पांच छह सौ लोंगो का पानी का पूरा काम इसी हेण्डपम्प से चलता था लेकिन यहां ग्राम पंचायत के आलाअधिकारियों एंव सरपंच को कोई ताललोकात नही है आदिवासी मुहल्ला की महिलाएं बड़ी परेशानी का सामना कर रही है।
यहां हैण्डपम्प में काफी पानी है लेकिन हेण्डपम्प करीबन पन्द्रह दिनों से खराब पड़ा हुया है जिसकी शिकायत सरपंच अरविन्द्र जैन से रहवासियो द्वारा की गई लेकिन स्थिति ज्यो की त्यों है आज तक कोई सुधार कार्य नही किया गया।
ग्रामीणों ने सरपंच अरविन्द्र जैन पर गम्भीर आरोप लगाए है कि सरपंच को जहा पैसों की आय हो वहां काम करते है जहाँ कोई पैसों का काम नही वहां उन्हें कोई मतलब नही रहता है आदिवासियों ने बताया है हमारे आदिवासियों को किसी प्रकार की कोई मूलभूत सुबिधाये नही दी जा रही ना किसी आदिवासी परिबार कोई आवास नही दिया गया है।