Translate

शनिवार, 5 जनवरी 2019

खजुराहो में लुइस ब्रेल के (ब्रेल लिपी के जनक) जन्म दिन पर विकलांग कल्याण समिति ,खजुराहो मध्यप्रदेश के कार्यलय का हुआ भव्य शुभारम्भ।

 दिव्यांगों के हर सम्भव मदद के हमेशा तत्पर रहुगा: विनोद भारती...

संवाददाता जागे यादव की रिपोर्ट....


 खजुराहो(छतरपुर)|आज पर्यटन नगरी खजुराहो में दिव्यांग कल्याण समिति कार्यालय का शुभारंभ हुआ जिसमे समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल ने बताया कि जनसहयोग से समिति दिव्यांग बच्चों को उनके सम्पूर्ण विकास के लिए कार्य करेगी । तथा गरीब दिव्यांग बच्चों को समिति कार्यलय में रखा जायेगा और उनके स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जायेगा साथ मे दिव्यांग जनों की प्रतिभाओ को निखारना है इस कार्यक्रम में गोविंद कुशवाहा कार्यलय प्रभारी ने समिति के कार्यो को बताया और स्कूली बच्चों ने अपने डांस कर सभी का मनमोहा और उपस्थित सभी समाज सेवियो ने समिति को सहयोग करने का अस्वासन दिया । इस कार्यालय तथा कार्य की सभी ने सराहना की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राघवेंद्र शर्मा अध्यक्ष बाल अधिकार आयोग मध्यप्रदेश , ने कहा समिति सराह निये कार्य कर रही है में दिव्यांग बच्चों को पूरा सहयोग करूंगा साथ मे श्री सोनू गोलकर विक्रम अवार्ड विजेता व समिति सचिव , विषस्ट अतिथि प. सुधीर शर्मा जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि ,लुइस ब्रेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और इस कार्यालय को कहा कि यह कार्यालय नही मन्दिर है वही कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त खजुराहो लोक सभा के जन प्रिय नेता डाक्टर घासीराम जी पटेल ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने सहयोग और हमेसा साथ देंने की बात कही नवीन जैन समाजसेवी सुरेंद्र गुप्ता भागीरथ पटेल एडवोकेट छतरपुर कृष्ण कांत पटेल ,महरून सिद्गी समाजसेविका , सुनील चौधरी ,डॉ हेमंत चक्रवर्ती , मति सुशीला मेडम , विनोद भारतीपत्रकार जी ने अपने विचार रखे और कहा कि दिव्यांगों के हर सम्भव मदद के लिये सदैव ततपर रहूंगा , पप्पू यादव , दिलीप सेन , चरण सेवक पटेल ,उमाशंकर सैनी ,पप्पू कुशवाहा , शैलेन्द्र यादव समिति कोष अध्यक्ष और पांच राज्यों के दिव्यांग भाई बहिन तथा अन्य समाज सेवी रहे सभी का आभार दिव्यांग संस्कृति टीम ने संगीत के माध्यम से व्यक्त किया ।