Translate

रविवार, 9 जून 2019

गम्भीर जल संकट,महज दो दिन में मुद्दे पर लगी मुहर।

गम्भीर जल संकट,महज दो दिन में मुद्दे पर लगी मुहर।


 //कृष्णकांत दुबे//

ब्यूरो छतरपुर। जिले के खजुराहो नगर में अब जल संकट गहराने लगा है।
पानी का स्तर कम होने की वजह से कुओं और हैंडपंप में पानी नही आ रहा है एवं जिन हैंडपम्पो में पानी है वह खराब पड़े हुए है, खजुराहों में पानी को लेकर गंभीर समस्या बनी हुई है।
 इसी समस्या को समझते हुए युवा काँग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल ने खजुराहो सी०एम०ओ जाबिर खान को ज्ञापन सौंपा था जिसमें उन्होंने खजुराहो के सभी वार्ड में पानी की समस्या को लेकर मुद्दा उठाया था उसी मुद्दे पर अब मुहर लगी है। ,ज्ञापन देने के महज दो दिन बाद ही जल आपूर्ति की मांगों को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद ने जल सेवा शुरू कर दी है।
टैंकर द्वारा वार्डों में पानी भेजने का कार्य शुरू किया गया एवं खराब पड़े हैंडपम्पो को सुधारने का कार्य भी चालू,युवा नेता गौरव सिंह बघेल का प्रयास सफल रहा और उनके कार्य कि खजुराहो वार्ड के रहवासी काफी प्रशंसा कर रहे है।