Translate

बुधवार, 12 जून 2019

समिति प्रबंधक ने किसान के साथ की धोखाधड़ी।

समिति प्रबंधक ने किसान के साथ की धोखाधड़ी।


//अक्षय जैन//

बमनोरा/भगवा(छतरपुर)। बमनोरा थाना के अंतर्गत ग्राम गुंजोरा में रहने बाले किसान फूल सिंह लोधी पुत्र कमला लोधी सहकारी समिति के प्रबंधक पर उसके खाते से तीन लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है किसान फूल सिंह का कहना है कि समिति प्रबंधक यादवेंद्र सिंह घोष ने खाद बीज लेने के लिए उसे समिति में बुलाया ओर उसके खाता क्रमांक 52000429794 की चेक बुक से चेक निकाल ली श्री लोधी का कहना है कि 200 क्विंटल गेंहू की राशि खाते में आई थी समिति प्रबंधक ने तीन किस्तो में उसके खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए एस पी को शिकायत देने ले बाद किसान ने इस पूरे मामले की जांच की मांग कर समिति प्रबंधक पर कार्यवाही की मांग की है गुंजोरा निवासी किसान फूल सिंह लोधी के के खाते से समिति प्रभंधक यादवेंद्र घोष ने अबैध ढंग से 2 लाख 15 हज़ार रुपये निकाल लिए थे जब इसकी शिकायत की गई तो जांच शुरू हो गई अब समिति प्रबंधक धमकी देकर राजीनामा कराने का प्रयाश कर रहे है राजनीतिक प्रभावशील व्यक्ति होने के कारण समिति प्रबंधक दबाब बनाने में जुटे है फूल सिंह के मुताबिक बमनोरा थाना प्रभारी ने इसलिए कार्यवाही नही की क्योंकि बड़ामलहरा विधायक ने कार्यवाही करने माना किया है पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर भी फूल सिंह लोधी ने आरोप लगाया है कि उसे जबरन व्यान लेने के लिए बुलाया गया ओर उसके साथ गाली गलौच की गई एक लाख रुपये लेकर राजीनामा करने हेतु जबरन अंगूठा लगवाने की कोशिश की गई पीड़ित किसान का कहना है कि उसके ऊपर धोखाधड़ी ओर जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही होनी चाहिए।