Translate

बुधवार, 12 जून 2019

बिगत कई वर्षों से सक्रिय,चोर गिरोह को पुलिस ने दबोचा।

बिगत कई वर्षों से सक्रिय,चोर गिरोह को पुलिस ने दबोचा।


//गगन सेन//

पथरिया(दमोह)। विगत दिनों से लगातार पथरिया क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी होने का सिलसिला जारी था।
 साथ ही क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल चलने की जानकारी लग रही थी जिस पर पथरिया थाना प्रभारी सहित पुलिस द्वारा लगातार नजर बनाऐ रखी थी और अपने खुफिया तंत्रों से जानकारी लगते ही पथरिया पुलिस द्वाराचोरो सहित छः मोटरसाइकिल जप्त की गई।
जिसमें मुख्य आरोपी बोतराई निवासी ओमकार पिता जीवन रजक लल्लू उर्फ राहुल पिता उत्तम अहिरवार बोतराई अनिल पिता सालक राम पाल निवासी लखरोनी को पकड़ा गया पूछताछ के दौरान उक्त मोटरसाइकिल पथरिया थाना एवं सागर जिले की गढ़ाकोटा रहली क्षेत्र से चोरी करना बताया गया चोरों द्वारा इन वाहनों से अवैध कार्य किए जाते थे जो कि आरोपी पूर्व में भी कई अवैध धंधों में भी सम्मिलित हैं।
 उक्त चोर गिरोह पकड़ने में थाना प्रभारी राजेश मिश्रा उपनिरीक्षक आलोक तिरपुड़े एमके पटेल प्रधान आरक्षक सत्येंद्र सिंह राम कुमार राजेंद्र मिश्रा अनिल रोहित नीलेश बृजेश बेलन सिंह संदीप सिंह रागी सठिया चालक मोहन साहू ग्राम रक्षा समिति सदस्य रामकुमार तिवारी का विशेष सहयोग रहा।