Translate

मंगलवार, 4 जून 2019

घर जा रहे युवक को मारी चाकू।

घर जा रहे युवक को मारी चाकू।


ब्यूरो छतरपुर। रविवार की रात जिले के पन्ना नाका के पास अपने भाई के साथ हो रही मारपीट का बीच बचाव करने पर आरोपियों द्वारा युवक पर चाकुओंं से हमला कर देने की घटना सामने आयी।
 जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक परिजनों के साथ थाना पहुंचा। जहां पर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना नाका के पास हैयर कटिंग की दुकान चलाने वाला युवक भूपेद्र सेन (२४) पिता रामस्वरूप सेन रविवार रात ग्यारह बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था।
 तभी पास में स्थित पुलिस पर दो-तीन युवक उसके भाई की बाइक को रोककर किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे थे।
इसी दौरान भूपेंद्र सेन बीच बचाव करने आ गया। जिससे नाराज होकर आरोपियों ने भूपेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। भूपेंद्र के ऊपर दो बार किए और दोनों ही बार चाकू पेट में जा घुसी। जिससे भूपेंद्र खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी युवक मौके से भाग निकले। घायल भूपेंद्र का मकान पास में ही होने के कारण परिजनों द्वारा तत्काल भूपेंद्र को थाने लाया गया। वहीं यहां से गुजर रहे सिविल लाइन थाना में पदस्थ आरक्षक वीरेंद्र आरोपियों गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों पर मामला दर्ज कर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों में से एक युवक नाबालिग हैं।