Translate

मंगलवार, 4 जून 2019

स्पेशल नाॅन-स्टाॅप बसो के नाम पर ऐसे हो रही है ठगी।

स्पेशल नाॅन-स्टाॅप बसो के नाम पर ऐसे हो रही है ठगी।


//खिलान पटैल//

ब्यूरो दमोह। यात्रियों को एसी सुविधा व नॉन स्टॉप यात्रा कराए जाने के नाम पर भरपूर सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है, लेकिन यात्रियों को शुल्क अदा करने के बाद भी इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
 शहर के बस स्टैंड से जबलपुर, नागपुर, भोपाल, इंदौर, सागर, छतरपुर, पन्ना व सतना के लिए एसी नॉन स्टॉप बसें यात्रियों को बिठाकर रवाना होतीं हैं। लेकिन इन बसों में यात्रा करने के बाद यात्री खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
सोमवार को इस मामले की पड़ताल करने पर ऐसे ही तथ्य उजागर हुए हैं। छतरपुर की यात्रा करने वाले यात्री उमाशंकर दुबे ने बताया है कि वह एक मई की शाम लगभग छः बजे दमोह के सरकारी बस स्टैंड से श्रीदुर्गाअंबा सेवा सूत्र बस से रवाना हुए थे।
टिकट ऑनलाइन बुक कराई थी। बस स्टैंड से रवाना हुई बस ने पहले एक यात्री को शहर के पलंदी चौराहा से बिठाया।
३५ किमी दूर चलने पर बटियागढ़ बाइपास पर एक यात्री को उतारने के लिए खड़ी हुई। फिर बस बक्स्वाहा समीप करीब दो मिनट के लिए खड़ी हुई और यात्रियों को उतारा। इसके बाद बस बड़ामलहरा में खड़ी हुई।
 जबकि बस को रास्ते में कहीं नहीं रुकना चाहिए था।