मामूली विवाद के बाद,फांसी लगाकर दी जान।
//रूपेश जैन//
बकस्वाहा(छतरपुर)। जिले के थाना बकस्वाहा अंर्तगत दो बच्चो के मामूली विवाद के बाद एक नावालिक के फांसी लगाने का मामला सामने आया है।जानकारी देते हुये थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी ने बताया कि ग्राम बगरोदा मे दो बच्चे पुष्पेन्द्र लोधी तथा गोलू रैकवार पिता गोवर्धन रैकवार का रास्ते मे साईकिल टच हो जाने के कारण विवाद हो गया था।
तथा गोलू पुष्पेन्द्र से उम्र मे छोटा था तथा पुष्पेन्द्र ने गोलू की पिटाई कर दी जिसके बाद गोलू के परिजनो ने बकस्वाहा थाने मे शिकायत की जिसके बाद पुष्पेन्द्र ने पेड के माध्यम से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
तथा जिसके बाद पुलिस ने मृतक शव को बरामद करके पीएम के पश्चात परिजनो को सौप कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।