बुजुर्ग के आग्रह पर कलेक्टर स्वयं अपनी गाडी में बैठा कर पहुंचे गांव।
बुजुर्ग के बेटे को दी समझाईश।
//विनय असाटी,खिलान पटैल//
ब्यूरो दमोह। कलेक्टर तरूण राठी शुक्रवार के दिन शाम करीब छः बजे जिला अस्पताल के समीप स्थित वृद्धाआश्रम पहुँचें।जहां वृद्धजनो का हाल जाना, पूछा यहॉ पर आपको कोई परेशानी तो नही है, दवाई मिलती है, डॉ आता है, समय पर भोजन मिलता है। तो वहां पर रह रहे वृद्धजनो ने कहा हमे यहॉ किसी तरह की परेशानी नही है, हमलोग यहाँ अच्छी तरह से रह रहे है, हमारा पूरा ख्याल रखा जाता है।
इस अवसर पर एडीशनल कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक पंचायत सामाजिक न्याय आनंद कोपरिहा भी मौजूद रहे।
वृद्धाश्रम में कलेक्टर बुजुर्ग महिलाओं के बीच जाकर जमीन में उनके साथ बैठ गये।
उनसे बातें की, पूछा आपको किसी तरह की समस्या तो नही बताए। उन्होने कहा मै भी यहॉ आता रहूंगा, कोई समस्या हो तो पंचायत का अधिकारी आपसे आकर सतत् सम्पर्क में रहेगा।
एक वृद्धजन ने ऑखों मे रोशनी की समस्या बताए जाने पर और नेत्र विशेषज्ञ से चेक कराने, जरूरत पडने पर चश्मा दिलाने के निर्देश दिए।
यहॉ पर कलेक्टर वृद्धजनो के कमरो में पहुँचकर सभी से मिले उनसे बाते की और मूलभूत सुविधाओ की जानकारी ली,यहाँ पर रह रहे एक बुजूर्ग हज्जू अहिरवार ने कलेक्टर से कहा, वह अपने घर जाना चाहता है, उन्होने उसकी बात को गौर से सुना और तत्काल सी.ई.ओ. जिला पंचायत डॉ गिरीश मिश्रा को फोनकर सी.ई.ओ जनपद को वृद्धाश्रम भेजने के निर्देश दिए।
बुजूर्ग हज्जू अहिरवार के ग्राम बरवांसा में तीन बेटे एक बेटी रहती है, बुजुर्ग के आग्रह पर कलेक्टर स्वंय अपनी गाडी में बैठाल कर ग्राम वॅरवासा पहूँचे, बेटी के घर पर ताला लगा था बताया गया बेटी शादी मे बाहर गयी हुई है वह ग्राम की सरपंच भी है, कलेक्टर सीधे सरपंच के घर पहुंचे। गॉव वालो से बेटों की जानकारी ली गयी, सचिव को भेजकर उनके बेटे राजेश अहिरवार को बुलाया गया।
श्री राठी ने राजेश को समझाईश दी अपने पिता को अपने पास रखें, उन्हे पेंनशन भी मिल रही है और कहा तुम्हे काम धंधा जो चाहते हो दिलवाया जायेगा पर पिता को सम्मान से पास रखे और उनकी सेवा करें,कलेक्टर ने ग्रामवासियो से कहा बुजुर्ग हज्जू के आग्रह पर मैने उन्हे उनके घर छोडा है, मेरी मंशा हर बुजूर्ग अपने घर में सम्मान से रहे कोई भी वृद्ध वृद्धाश्रम मे ना रहें।
हम सबका दायित्व है, इस दायित्व को हम सबको निभाना है। इस अवसर पर उन्होने ग्रामीणो और युवाओ से शिक्षा और रोजगार के सबंध में चर्चा की उनकी बातें व समस्याए सुनी तथा स्कूल जाने वाले बच्चो की जानकारी लेकर सभी से आग्रह किया स्कूल जाने योग्य सभी बच्चों को स्कूल भेजें। ग्राम की पेयजल की समस्या पर कहा गॉव का कुआ की सफाई करवाई जायेगी साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओ की जानकारी ली। इस अवसर पर एस.डी.एम. दमोह रवीन्द्र चौकसे भी मौजूद रहे।
