Translate

रविवार, 30 जून 2019

रेत खदान पर हुई मजदूर की मौत।

रेत खदान पर हुई मजदूर की मौत।



चंदला(छतरपुर)। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला क्षेत्र के हिनौता थाना अंतर्गत बघारी रेत खदान पर बीती रात एक मजदूर की मौत हो गई।
 पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम पल्टा निवासी सतीश खंगार उम्र 25 वर्ष बघारी रेत खदान गया हुआ था।
 लेकिन अज्ञात कारणो के चलते उसकी मौत हो गई।
तो वही मृतक के परिजनो का कहना है कि जिस स्थान पर सतीश की लाश मिली उसके आसपास घसीटने के निशान बने हुए हैं और परिजनों ने उसकी मौत पर संदेह व्यक्त किया है, वही पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक ट्रेक्टर चालक है और प्रथम दृष्टया उसकी मौत दुर्घटना के चलते प्रतीत हो रही है।
 पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जाँच कर रही है और जांच उपरांत ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।