शासन की योजनाओं को ठेगा दिखा रहे स्वसहायता समूह।
ब्यूरो टीकमगढ़। जिले टीकमगढ अंन्तर्गत लुहरगुवां.पृथ्वीपुर जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुहरगुवां के शासकीय प्राथमिक शाला हरिजन वस्ती में २४ जून से छात्रों को मध्यान्ह वितरण नहीं किये छाने का माभल सामने आया है।
वितरण कराए जाने की मांग को लेकर अभिभावकों और छात्रों ने कलेक्टर से शिकायत भी की है।
स्कूल के छात्र दीक्षा पुत्र बालकिशन अहिरवार, साक्षी पुत्र रतिराम अहिरवार, अनीष पुत्र बालकिशन प्रजापति, सिद्धी पुत्र गनेश अहिरवार, अभिभावक रामकुमार अहिरवार, महेश यादव, संजीव अहिरवार, जवाहर प्रजापति, गनेश अहिरवार ने बताया कि जब से स्कूल का शुभारंभ हुआ है।
तब से मीना महिला स्वसहायता समूह द्वारा स्कूल में मध्यान्ह वितरण नहीं किया गया है। मध्यान्ह भोजन वितरण नहीं होने के कारण छात्रों सहित अभिभावकों ने समूह को बदलने और अध्यक्ष सचिव पर कार्रवाई करने की मांग कलेक्टर से की है।