केन्द्रीय मंत्री का आगमन कल।
केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री है प्रहलाद सिंह पटैल।
//मनीष साहू,विनय असाटी//
ब्यूरो दमोह। केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटैल दो जून को जबलपुर अपरान्ह 3.30 बजे से प्रस्थान कर कटंगी, गुबरा, सिंग्रामपुर, जबेरा, नोहटा होते हुये दमोह आयेंगे और सिटी भ्रमण उपरांत रात्रि विश्राम दमोह में करेंगे। तथा तीन जून को प्रात: 7.30 बजे व्हाया रोड दमोह से बांदकपुर जागेश्वरधाम मंदिर पहुंचेंगे, प्रात: ग्यारह बजे तक का समय रिजर्व रखा गया है।प्रात: ग्यारह बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में भाग लेंगे, जहां पर निर्धारित एजेण्डा पर चर्चा करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री श्री पटैल दोपहर 12.30 बजे स्थानीय सर्किट हाऊस पर पत्रकारों से चर्चा करेंगे।
तथा आप अपरान्ह चार बजे दमोह से जबलपुर के लिये रवाना होंगे तथा शाम 5.30 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।