Translate

मंगलवार, 2 जुलाई 2019

सफलता की कहानी: अब प्रतिदिन 100 लीटर होता है दुग्ध उत्पादन।

सफलता की कहानी: अब प्रतिदिन 100 लीटर होता है दुग्ध उत्पादन।


आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना को मानते है अपनी सफलता।



ब्यूरो दमोह।  दमोह जिले की तहसील पथरिया के ग्राम किन्द्रोहो निवासी कृषि में स्नातक दिलीप सप्रे उन्नत कृषि के शौकीन हैं, तो वही आज वे पशु पालन भी उत्तम तरीके से कर रहे है और शासन द्वारा मुहैया कराई गई सुविधाओं से भी अच्छा लाभ कमा रहे है।
    दिलीप सप्रे कहते है पशुपालन के लिए शासन की आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना को अपनी सफलता बतलाते हुये कहते है कि डेयरी इकाई के लिए बैंक ऋण एवं अनुदान हेतु मैने आवेदन किया और मुझे प्रकरण में शीघ्र ही स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसके बाद मै हरियाणा राज्य से उन्नत मुर्रा नस्ल की 05 भैंसें क्रय कर लाया था, अब मैं शासन की योजना और अपनी मेहनत से डेयरी इकाई स्थापना स्थापित कर अधिक दुग्ध उत्पादन प्राप्त कर रहा हूं।
अतः मैं लगभग 100 लीटर प्रतिदिन के आस-पास दुग्ध उत्पादन कर रहा हूं, जिससे मेरी आमदनी में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।
तथा उनका कहना यह भी है कि यह स्थिति विगत 4-5 महीने में ही हुई है, आगे और दुग्ध उत्पादन एवं आय में वृद्धि तो होगी ही साथ ही भैंसों से प्राप्त होने वाले गोबर खाद से भी अतिरिक्त रूप में आमदनी प्राप्त होगी।