बांध से छोड़ा पानी छोड़ने के बाद नदी में आया उफान।
टीकमगढ। जिले की सीमा पर बने सुजारा बांध के दो गेटों से सोमवार को पानी छोड़ा गया है।
इससे धसान नदी उफान पर आ गई।
लेकिन धीर-धीरे छोड़े गए पानी से किसी प्रकार का नुकसान एवं अप्रिय घटना सामने नहीं आई है, लेकिन पानी के तेज बहाव के दौरान लोग जान जोखिम में डालकर मछलियां पकडऩे में लगे रहे।
इनकी सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारों की यहां अनदेखी नजर आई।
तो वही बांध के पानी को छोड़े जाने के कारण सिंचाई नहरों के पानी के वितरण के लिए इंटक बेल का उपयोग करना है परंतु इंटकबेल पानी में होने के कारण यह कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था।