17 वर्षीय लड़की पर 5000 का नकद पुरस्कार घोषित।
ब्यूरो छतरपुर। पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80(1) में निहित प्रावधान के अनुसार थाना महाराजपुर के अपराध क्रमांक 135/19 धारा 363 ता.हि. की अपह्ता कु. किरण पाल पुत्री अट्टू पाल (उम्र 17 वर्ष) निवासी ग्राम मुखर्रा थाना महाराजपुर की पतासाजी पर 5 हजार रूपए का नकद पुरस्कार घोषित किया है।
उक्त अपह्ता की तलाश कर दस्तयाब करने अथवा कराने वाले या दस्तयाबी संभव होने की सूचना देने वाले व्यक्ति,अधिकारी-कर्मचारी को नकद पुरस्कार मिलेगा।