Translate

बुधवार, 24 जुलाई 2019

बुजुर्ग को धक्का देकर,रुपयों से भरा बैग ले भागे लुटेरे।

बुजुर्ग को धक्का देकर,रुपयों से भरा बैग ले भागे लुटेरे।


//खिलान पटैल//

ब्यूरो दमोह। शहर दमोह में अब एक के बाद एक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
 जिसमें हर तरह के अपराध शहर में होने से लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। हालात यह हैं कि हत्या,अपहरण और लूट जैसे अपराध भी अब आम होते जा रहे हैं।
मंगलवार दोपहर भी कुछ इसी तरह के अपराध एक बार फिर सामने आए। जिसमें बीच शहर स्थित एक बैंक से 40 हजार रुपए निकालकर घर ले जा रहे एक वृद्ध को बाइक सवार दो लुटेरों ने गिराने के बाद उससे रुपयों से भरे थैले को छीनकर फरार हो गए।
सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची। लेकिन देर रात तक आरोपियों का सुराग नहीं लग सका। हालांकि पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कह रही है।