Translate

मंगलवार, 23 जुलाई 2019

आवास योजना के मिले महज 37000 रूपये,ग्राम पंचायतों में हो रहे जमकर घोटाले।

आवास योजना के मिले महज 37000 रूपये,ग्राम पंचायतों में हो रहे जमकर घोटाले।


सरपंच,सचिव और रोजगार सहायक की मनमानी से परेशान है ग्रामीण।


//अक्षय जैन//


भगवा(छतरपुर)। ग्राम पंचायत कर्री मैं शासकिय कार्यो में हुआ भारी भ्रष्टाचार तथा जहां पर प्रशासन की अनदेखी या तो मिली भगत सामने आ रही है।
मामला ग्राम पंचायत कर्री का है जहाँ सी सी रोड के साथ नालियां प्रस्तवित हुए थे लेकिन गांव गुडवत्ताहीन सी सी रोड रोड डाल कर पैसे निकाल लिए गए है और नालियां का तो नामोनिशान ही नही है एवं सबसे बड़ा घोटाला यह है कि यहां लोगो को शासकीय योजनाओं का आधा अधूरा लाभ दे कर मनमाने पैसे बसूले गए है कई परिवार ऐसे है जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास मात्रा 1 लाख 20000 रुपए
या किसी को 99000 रुपये में जिनमे से एक हितग्राही तो ऐसा है कि जिसको आवास योजना में मात्र 37000 रुपये मिले है
 और कई हितग्राहियों को शौचालय शासन की तरफ से तो मिला है कि लेकिन शौचालय की सह्ययोग राशि ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव और रोजगार सहायक ने डकार ली है।   गांव में न ही कभी साफ सफाई होती है नालियो का पानी रोड के बीचो बीच बहता है और सबसे बड़ी किल्लत पीने के पानी है गांव की महिलाएं दो किल मीटर दूर से पीने के पानी की व्यवस्था करती है।
लोगो के अनुसार इसमें सरपंच सचिब और रोजगार सहायक की मिलीभगत साफ समझ में आ रही है।