रंजिश के चलते युवक को मार दी चाकू।
ईशानगर(छतरपुर)। थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर दो आरोपियों ने एक दुकानदार के साथ मारपीट कर दी और चाकू से उसपर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।
घटना को देख लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस और घायल के परिजनों को दी गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव निवासी देवेंद्र यादव (२२) पिता घनश्याम यादव की नरेंद्र बिंदुआ से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है।
इसी को लेकर शनिवार को रात में देवेंद्र यादव अपनी किराने की दुकान पर बैठा था। तभी आरोपी नरेंद्र बिंदुआ अपने साथी विजय यादव निवासी कुर्रा के साथ दुकान पर आया और बदसलूकी करने लगा।
जब देवेंद्र यादव ने बदसलूकी करने से मना किया तो पहले दोनों आरोपियों ने दुकान का सामान फेका और मारपीट कर दी। इसी दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू का बार इतना तेज था कि देवेंद्र यादव के कान में कुल छः टांके आए है। घटना को देख आस-पास के लोगों की भीड़ होते देख आरोपी मौके से भाग खडे हुए। इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों और डायल-100 को दी। मौके पर पहुंची डायल-100 ने आरोपियों को चाकू सहित गिरफ्तार कर ईशानगर पुलिस के हवाले किया और घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।