दो पक्षों में खूनी संघर्ष,जमकर भंजी लाठी व कुल्हाड़ी।
//खिलान पटैल//
ब्यूरो दमोह। जिले के नोहटा थानांतर्गत अमखेरा गांव में बाड़ी लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।जिसमें दोनों पक्षों से लाठी व कुल्हाड़ी से मारपीट करने पर दोनों पक्षों से कुल तीन लोगों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर जांच में लिया है।
बताया गया है कि महज जिस गली से निकलने का रास्ता था वहां पर बारी लगाई जा रही थी।
जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष में पहले गालियों की बौछार हुई फिर थोड़ी देर में लाठी और कुल्हाड़ी भी चलने लगीं। दोनों पक्षों में कोई भी समझने तैयार नहीं हो रहा था। बस एक दूसरे को मारने के लिए उतारुं थे। और देखते ही देखते दोनों पक्ष खून में सन गए। जिन्हें पुलिस ने स्वयं पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।