स्वास्थ्य केंद्र में बाहर के डॉक्टरो ने मलेरिया,डेंगू का किया इलाज।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। वैसे तो स्वास्थ विभाग की कार्यशैली से लोग हमेशा परेशान भी रहते हैं लेकिन इसी के विपरीत प्रभाव घुवारा के स्वस्थ केन्द्र घुवारा में देखने को मिल रहा है।जहां पर डॉ वैभव अग्रवाल की अगुवाई में डेंगू, मलेरिया, का इलाज किया जा रहा है।
इसी के साथ साथ इसके रोकथाम के उपाय भी बताए।
डॉ. के द्वारा बताया गया की यह बीमारी गंदा पानी पीने ,तथा आस पास का अशुध्द वातावरण के कारण यह बिमारी होती है। तथा बताया गया कि बीमारी की स्थिति में मरीज को मच्छरदानी लगाकर, तथा हरे फल , साफ पानी पीना चाहिए।
इस कार्यक्रम में डाॅ वैभव अग्रवाल,जिले से आये डॉ. रावत जी,आर.के.जैन,इश्ववरी द्विवेदी, माया प्रजापति के साथ समस्त स्टाप उपस्थित रहे। इसी कार्यक्रम के आलावा अन्य कार्यक्रमो के भी डॉ.वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में विभिन्न आयोजन किये गये।
इसमें जिला तथा प्रदेश स्तर के विशेषज्ञों के द्वारा इलाज अपनी स्वयं की उपस्थिति में करवाया जाता है।