Translate

शनिवार, 13 जुलाई 2019

नेशनल लोक अदालत में कई प्रकरणों का निराकरण।

नेशनल लोक अदालत में कई प्रकरणों का निराकरण।



//खिलान पटैल,गगन सेन//


पथरिया(दमोह)।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह के आदेश 13 जुलाई 2019 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन तहसील न्यायालय पथरिया में किया गया।
 नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय राजीव पटेल व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2/ अध्यक्ष तहसील विधायक सेवा समिति पथरिया एवं अधिवक्तागण द्वारा महात्मा गांधी एवं भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
उक्त नेशनल लोक अदालत में पथरिया न्यायालय में लंबित भारतीय दंड विधान में लंबित राजीनामा योग्य कुल 26 प्रकरण रखे गए जिनमें से 5 प्रकरणों का निराकरण किया गया इसमें पारिवारिक मामले में प्रकरण क्रमांक01/ 18 रश्मि बनाम दिनेश, प्रकरण क्रमांक 08/18 विनीता बनाम दीनदयाल, प्रकरण क्रमांक 37 / 17 रानी बनाम रंजीत, पति पत्नी के बीच आपसी सुलह के माध्यम से विवाद का अंत हुआ एवं पति पत्नी खुशी-खुशी अपने घर विदा हुए ।
इसी प्रकार नेशनल लोक अदालत में 362  प्रीलिटिगेशनप्रकरण  रखे गए जिनमें से 43 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सुलह के आधार पर निराकरण किया गया।
 जिसमें बैंक की 147000 ₹, 87000 रू एवं नगर पालिका की ₹54700 कुल मिलाकर ₹241000 की वसूली की गई।  नेशनल लोक अदालत हेतु गठित खंडपीठ में अधिवक्ता व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शंभू दयाल श्रीवास्तव एवं गणेश पाली द्वारा सुलहकर्ता  सदस्य के रूप में कार्य संपादित किया गया। साथ ही नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।